बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी पर IRCTC घोटाले में आरोप तय

बिहार चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। लालू यादव पर आईपीसी की धारा 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए हैं।

लालू यादव परिवार को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय करने का आदेश सुनाया है. अदालत ने लालू यादव से पूछा- क्या आप अपना अपराध मानते हैं? इस पर लालू यादव समेत राबड़ी और तेजस्वी ने अपना अपराध मनाने से इनकार किया. कहा- मुकदमे का सामना करेंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार के लिए ये बड़ा झटका है. इसका असर चुनाव में देखने को मिलेगा. लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, प्रेम गुप्ता समेत IRCTC घोटाले में 14 आरोपी हैं. लालू यादव आज व्‍हील चेयर पर दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट पहुंचे. कोर्ट परिसर खचाखच भरा हुआ नजर आया.
जिन धाराओं के तहत आरोप तय किए है, उनमें IPC 420, IPC 120B शामिल हैं.
प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) सिर्फ लालू यादव पर लगे है.राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर 120 बी और 420 आईपीसी के तहत ट्रायल चलेगाआईआरसीटीसी मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पर आरोप तय कियेकोर्ट ने माना कि लालू की जानकारी में इस घोटाले की साज़िश रची गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button