रियल लाइफ रैंचो, कॉल पर डॉक्टर लड़के ने स्टेशन पर करवाई महिला की डिलेवरी

यात्रियों के मुताबिक उन्होंने महिला के लिए स्टेशन पर डॉक्टर या एंबुलेंस की मदद बुलाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह इसमें नाकाम रहे। इसके बाद विकास नामक युवक ने अपनी महिला डॉक्टर दोस्त को कॉल किया और उसके बाद स्टेशन पर ही डिलेवरी कराई गई।

मुंबई के राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी घटना घटी। यहां पर लेबर पेन से कराह रही एक महिला की डिलेवरी एक लड़के ने वीडियो कॉल पर मौजूद अपनी महिला डॉक्टर दोस्त की मदद से कराई। मां और बच्चा दोनों ही अब स्वस्थ हैं, आसपास मौजूद लोगों ने लड़के की तुलना 3 इडियट्स मूवी में आमिर खान के किरदार रैंचो से करते हुए उसकी जमकर तारीफ भी की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रात में करीब 12.40 पर विकास दिलीप बेद्रे नामक युवक गोरेगांव से ट्रेन पकड़कर एयरपोर्ट की तरफ जा रहा था। उसी वक्त उसके साथ मौजूद एक गर्भवती महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। इसके बाद सभी यात्रियों ने चैन खींचकर ट्रेन को राम मंदिर स्टेशन पर रोका, लेकिन वहां पर मेडीकल संबंधी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में विकास ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी महिला डॉक्टर दोस्त देविका को फोन किया और डॉक्टर की सलाह पर उसने वीडियो कॉल के जरिए ही प्रसव कराया। इसके बाद महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
वीडियो में शख्स ने खुद को विकास बेंद्रे बताया। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने उस व्यक्ति के निस्वार्थ कार्य के लिए खूब तारीफ मिली। एक यूजर ने लिखा, “रोंगटे खड़े हो जाते हैं!! आज के समय में ऐसे बहादुर इंसान देखना दुर्लभ है।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “बिना वर्दी के असली हीरो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button