
कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच आज बातचीत
CJP नीट (NEET) पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है।
कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरी बार बातचीत होगी। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रही थी।
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार हमारे दबाव में है इसलिए पीएम को रात 12:30 बजे वीडियो जारी करना पड़ा। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो जारी कर कहा था कि सरकार पेपर लीक पर कानून लाएगी।
प्रदर्शन को देखते हुए आज सेंट्रल दिल्ली में राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग समेत 17 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। देर रात संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकैड्स तोड़े थे। कॉकरोच जनता पार्टी का आज देशभर में आंदोलन होने जा रहा है। उग्र आंदोलन को देखते हुए देशभर में सुरक्ष व्यवस्था टाइट रखी गई है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

