
शुभेंदु अधिकारी के रूप में पश्चिम बंगाल में राजनीतिक युग की नई शुरुआत
कोलकाता में आयोजित एक समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
पश्चिम बंगाल में आज एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो गई। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य में इस शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले भाजपा नेता हैं। 15 वर्षों तक बंगाल में ममता बनर्जी का शासन रहा। अब बंगाल को आगे ले जाने की जिम्मेदारी भाजपा की है।
शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे हुआ। यह परेड ग्राउंड जनसभाओं के माध्यम से बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य का केंद्र रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं। भाजपा ने समारोह के लिए रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती (9 मई) को चुना। यह भाजपा को चुनने वाले मतदाताओं के लिए एक सुनियोजित सांस्कृतिक संकेत है।

