
तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा: सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में एक सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें सात महिलाओं की मौत हो गई है। 46 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत हो गई है। 46 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पेरियापलायम इलाके के पास हुई, जहां राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

