संस्कृत छात्रों को हाईस्कूल के बाद सीधे मिलेगा बीएएमएस में दाखिला

हाईस्कूल (10वीं) पास करने वाले संस्कृत छात्रों के लिए एक बहुत ही शानदार अवसर उपलब्ध है। ऐसे छात्र बिना 12वीं (बायोलॉजी) पास किए और NEET परीक्षा दिए सीधे BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) में दाखिला ले सकते हैं

उत्तर प्रदेश सरकार संस्कृत के छात्रों के लिए आयुर्वेद शिक्षा का नया रास्ता खोलने जा रही है. अब 10वीं के बाद छात्र इंटीग्रेटेड बीएएमएस कोर्स में एडमिशन लेकर आयुर्वेद डॉक्टर बनने की पढ़ाई शुरू कर सकेंगे. राज्य में पांच नए आयुर्वेद गुरुकुलम् स्थापित होंगे, जहां संस्कृत ज्ञान, आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और क्लिनिकल ट्रेनिंग का समन्वय किया जाएगा.

इन गुरुकुलम् में एडमिशन के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करेगा. इस परीक्षा को पीएपी-एनईईटी (PAP-NEET) नाम दिया गया है. सभी आयुर्वेद गुरुकुलम् केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे और विश्वविद्यालय ही इनके संचालन में नोडल एजेंसी की भूमिका निभाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button