ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव

ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज करते हुए बदले में जंग को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए 10 पॉइंट का प्लान भेजा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बहुत बड़ा कदम बताया है।

ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने जरिए भेजे गए अपने जवाब में ईरान ने युद्धविराम के बजाय संघर्ष को हमेशा के लिए खत्म करने की मांग की है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने यह जानकारी दी है। अमेरिका के 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव के जवाब में ईरान ने 10 पॉइंट का प्लान भेजा है। ईरान ने इसमें अपने पिछले अनुभवों का हवाला देते हुए कहा है कि वह युद्धविराम को स्वीकार नहीं करेगा।
इसमें केवल ईरान ही नहीं बल्कि लेबनान और गाजा में भी युद्ध की स्थायी समाप्ति की मांग है, जिसमें दोबारा शुरू न करने की गारंटी भी शामिल है। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग बनाना, युद्ध से प्रभावित इलाकों का पुनर्निर्माण करना और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाना शामिल है।
न्यूयॉर्ट टाइम्स ने ईरान के दो सीनियर अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव में यह गारंटी शामिल है कि ईरान पर दोबारा हमला नहीं होगा। लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली हमले खत्म होंगे और सभी बैन हटाए जाएंगे। इसके बदले में ईरान होर्मुज स्ट्रेट से होकर जाने वाले मुख्य शिपिंग रूट पर अपनी नाकेबंदी हटा देगा।
सोमवार को ईरान के प्रपोजल के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे एक अहम कदम बताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह काफी नहीं है। ट्रंप ने कहा, ‘यह एक अहम प्रपोजल है। यह काफी नहीं है, लेकिन यह एक बहुत बड़ा कदम है।’ सोमवार को ट्रंप ने एक बार फिर अपनी धमकी दोहराई को अगर मंगलवार रात 8 बजे तक तेहरान ने उनकी शर्तें नहीं पूरी की, तो वे ईरान में नए हवाई हमले करके देश को कमजोर कर देंगे। ट्रंप ने कहा कि ईरान को फिर से बनाने में 100 साल लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button