ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी जंग का ख़र्च खाड़ी देशों से मांग सकते हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध की लागत का भुगतान करने के लिए अरब देशों से अपील कर सकते हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरब देशों से ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी जंग का ख़र्च उठाने को कह सकते हैं.
व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरब देशों से ईरान के खिलाफ अमेरिका के युद्ध का खर्च उठाने को कहेंगे, जिसका अनुमान अरबों डॉलर में है.
दरअसल, सोमवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ट्रंप की प्रवक्ता कैरोलाइन लेविट से पूछा गया कि क्या अरब देशों को युद्ध का ख़र्च उठाना चाहिए, जैसे 1990 के खाड़ी युद्ध में अमेरिकी सहयोगियों ने वॉशिंगटन की मदद की थी.
इस सवाल पर लेविट ने कहा, “मुझे लगता है यह ऐसी बात है जिसमें राष्ट्रपति काफ़ी दिलचस्पी रखते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं उनसे पहले कुछ नहीं कहूँगी, लेकिन इतना ज़रूर कह सकती हूँ कि यह उनके (डोनाल्ड ट्रंप) दिमाग़ में है और मुझे लगता है आप जल्द ही उनसे इस बारे में और सुनेंगे.”
कैरोलिन लेविट ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि अमेरिका अब तक ईरान में 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला कर चुका है.
लेविट ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में सैनिक भेजने की संभावना से इनकार नहीं किया है, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता अब भी बातचीत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button