नीट यूजी परीक्षा की तारीख घोषित

नीट की परीक्षा दोबारा 21 जून को आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी है, कि अगले साल से नीट की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द हुई परीक्षा अब 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। सरकार और एजेंसी की ओर से कहा गया है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित कराया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम बातें कहीं।

3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा के बाद कई राज्यों से पेपर लीक और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद 7 मई को गंभीर आपत्तियां दर्ज होने पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण इनपुट सामने आने के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया। अब NTA ने आधिकारिक तौर पर 21 जून 2026 को री-एग्जाम कराने की घोषणा कर दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी छात्र का भविष्य परीक्षा माफियाओं और पैसों के दम पर सीट खरीदने वाले लोगों के हाथों बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button