दिल्ली में आज से दुनिया का सबसे बड़ा एआई इवेंट शुरू

दिल्ली के भारत मंडपम में आज से 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आगाज हो रहा है। 20 फरवरी तक चलने वाले इस महाकुंभ में दुनिया की 300 से ज्यादा कंपनियां भविष्य की तकनीक दिखाएंगी।

भारत की राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समिट के साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ भी लगेगा, जहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट एआई प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस पेश करेंगी। इस आयोजन का मकसद यह दिखाना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती समेत अलग-अलग क्षेत्रों में कैसे उपयोग कर बदलाव लाया जा सकता है, जिससे आम लोगों की जिंदगी बेहतर होगी।
इस समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से ज्यादा मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे।
राजनेताओं के साथ टेक दुनिया के बड़े नाम भी इस इवेंट में मौजूद रहेंगे। समिट में सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स जैसी बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय उद्योग जगत से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के एन चंद्रशेखरण, इंफोसिस के नंदन नीलेकणि, भारती एंटरप्राइजेज के सुनिल भारती मित्तल, टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन और एचसीएल टेक की रोशनी नादर मल्होत्रा भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button