ईरान युद्ध: स्विट्ज़रलैंड ने अमेरिकी सेना को नहीं दी एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाज़त

स्विट्ज़रलैंड ने अपनी पारंपरिक 'तटस्थता नीति' (neutrality law) का हवाला देते हुए अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है।

स्विट्ज़रलैंड ने अपने हवाई क्षेत्र से अमेरिकी सेना के गुज़रने के दो अनुरोधों को ख़ारिज कर दिया है। स्विस सरकार ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। स्विट्ज़रलैंड ने ये फ़ैसला ईरान युद्ध को लेकर किया है।
स्विस सरकार ने अपने फ़ैसले के पीछे देश के ‘निष्पक्षता क़ानून’ का हवाला दिया है।
बयान में कहा गया है कि यह क़ानून “संघर्ष में शामिल पक्षों को ओवरफ़्लाइट्स (हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल) की अनुमति देने से रोकता है जो उस संघर्ष से जुड़े सैन्य उद्देश्य को पूरा करते हों”
हालांकि स्विस सरकार ने यह भी कहा कि उसने तीन अन्य उड़ानों को अनुमति दी थी। इनमें एक उड़ान रखरखाव के लिए थी और दो परिवहन से जुड़ी थीं।
स्विस सरकार ने स्पष्ट किया कि युद्ध से जुड़े अमेरिकी सैन्य विमानों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह निर्णय मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के दौरान अमेरिकी सैन्य उड़ानों के लिए एक बड़ा झटका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button