
फ़िलिपींस में जानलेवा भूकंप में 60 लोगों की मौत
फिलीपींस में आए तेज भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। 6.9 तीव्रता वाले इस भूकंप से 60 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। केबु शहर के तटों पर आए इस भूकंप से कई इमारतें धराशायी हो गईं। सैन रेमिगियो शहर की मेयर ने मौतों की पुष्टि की है।
फिलीपींस में बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह भूकंप इतना भयानक था कि 60 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। भूकंप की तीव्रता 6.9 मैग्नीट्यूड आंकी गई है। फिलीपींस सरकार के अनुसार, यह इस साल की सबसे बड़ी आपदा है, जिसमें इतनी ज्यादा संख्या में लोगों की जान चली गई।
सैन रेमिगियो शहर की मेयर अल्फी रेन्स ने भूकंप से हुई तबाही की पुष्टि की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा बताया कि 60 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 21 मौतें सिर्फ केबु प्रांत में दर्ज की गई हैं। सेबू की सरकार ने पूरे प्रांत में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।
फ़िलिपींस के राष्ट्रपति फ़र्डिनांड मार्कोस जूनियर ने बयान जारी कर लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की. मार्कोस ने कहा, “मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है. मेरी दुआएं घायलों और सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं.”
फिलीपींस फैसिफिक रिंग ऑफ फायर के पास मौजूद है। टेकटॉनिक गतिविधियों की वजह से यहां भूकंप आना और ज्वालामुखी फटना आम बात है। इससे पहले भी फिलीपींस में 2 बड़े भूकंप आ चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है।

