
सितंबर में एप्पल के सीईओ का पद छोड़ देंगे टिम कुक
टिम कुक पहली सितंबर, 2026 को अपने 15 साल के नेतृत्व कार्यकाल के बाद पद छोड़ देंगे। वे कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में आसीन होंगे
ऐपल (Apple) के सीईओ टिम कुक 15 साल के सफल कार्यकाल के बाद 1 सितंबर 2026 से अपना पद छोड़ देंगे। वे कंपनी के नए सीईओ के रूप में जॉन टर्नस की नियुक्ति करेंगे, जो फिलहाल हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। टिम कुक कंपनी के साथ बने रहेंगे और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की नई भूमिका संभालेंगे।
स्टीव जॉब्स के बाद टिम कुक ने सीईओ का पद संभाला था। अब उनका लगभग 15 साल का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है।
भविष्य में कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर टिम कुक कंपनी के कुछ कामों में मदद करेंगे, जैसे दुनिया भर के नीति-निर्माताओं से जुड़ना।
वहीं, जॉन टर्नस 2001 में एप्पल की प्रोडक्ट डिज़ाइन टीम से जुड़े थे। 2013 में वे हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने। टर्नस ने 2021 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ़ हार्डवेयर इंजीनियरिंग के तौर पर एग्ज़ीक्यूटिव टीम जॉइन की। अब वो सितंबर के महीने से सीईओ का पद संभालेंगे।

