अब लोग खुद ऑनलाइन पास करा सकेंगे अपने घर का नक्शा

उत्तर प्रदेश के लोगों को योगी आदित्यनाथ सरकार ने घोषणा की है कि लोग अब अपने घर का नक्शा खुद पास करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अप्लाई करने के बाद मिनटों में घर का नक्शा अप्रूव हो जाएगा। ऐसे में अब लोगों को विकास प्राधिकरण के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि नए बिल्डिंग बायलॉज के तहत फास्ट ट्रैक सिस्टम फास्टपास लागू कर दिया गया है।
फास्टपास सिस्टम के तहत लोग 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक की आवासीय और 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक की व्यावसायिक इमारतों के नक्शे पास कराए जा सकेंगे। इसके लिए लोगों को map.up.gov.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। यूजर आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद ऑनलाइन आवेदन करके फीस भरकर नक्शा पास करा सकते हैं
मकान या दुकान का नक्शा ऑनलाइन पास कराने के लिए जरूरी है कि लैंड का यूज मास्टर प्लान के अनुसार ही होना चाहिए। आवेदन करते समय मकान या दुकान की सटीक लोकेशन बतानी होगी। आस-पास की सड़कों की लंबाई और चौड़ाई का ब्यौरा भी देना होगा। जिसका नक्शा पास कराना है, उसकी ऊंचाई, कवर्ड एरिया, फ्रंट साइड, एंट्री और एग्जिट गेट के साथ-साथ पार्किंग का विवरण भी देना होगा। सभी जानकारी सही हुई तो नक्शा अप्रूव हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button