
ट्रम्प के युद्ध जारी रखने के बयान बाद बाजार धड़ाम… सेंसेक्स 1500 अंक टूटा
डोनाल्ड ट्रंप के जंग जारी है संकेत देने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. सेंसेक्स करीब 1500 अंक गिर गया है, जबकि निफ्टी 22,250 के नीचे है.
ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन का बाज़ारों पर नकारात्मक असर हुआ है. भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. ट्रंप के संबोधन के बाद सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा गिरकर खुला, जबकि निफ्टी करीब 500 अंकों की गिरावट पर खुला. बैंक निफ्टी में भी करीब 1500 अंकों की गिरावट देखने को मिली. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से कोई भी शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करता हुआ नहीं दिख रहा है. साथ ही सभी सेक्टर भी रेड जोन में कारोबार करते हुए दिख रहे हैं.
क्रूड ऑयल की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली और यह गुरुवार को करीब 5 फीसदी चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया. क्रूड ऑयल की कीमतों में सिर्फ कल से आज तक में 8 डॉलर की तेजी आई है.

