गोरखपुर में बढ़ती जा रही बिजली की मांग 3.6 करोड़ यूनिट ज्यादा खर्च हुई

गोरखपुर में बिजली की मांग में पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे उपकरणों पर अत्यधिक भार पड़ रहा है।

उमस भरी गर्मी में बिजली की मांग में पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। मांग में लगातार बढ़ोतरी से बिजली निगम के उपकरणों पर लोड ज्यादा पड़ रहा है। आलम यह है कि पिछले वर्ष मार्च की तुलना में इस वर्ष तीन करोड़ 62 लाख 51 हजार यूनिट बिजली का खपत ज्यादा रही।

अभियंताओं ने कहा कि बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। निर्बाध आपूर्ति में सभी जुटे हैं। कई स्थानों पर कराए गए क्षमता वृद्धि के कार्य का भी फायदा मिल रहा

गर्मी में बढ़ती मांग के कारण सबसे ज्यादा चुनौती पावर ट्रांसफार्मरों को बचाने की है। बिजली निगम के अभियंता पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगवा रहे हैं। साथ ही ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग में पानी भी डाल रहे हैं ताकि करंट के प्रवाह का असर ट्रांसफार्मरों पर न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button