रामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस, 15 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के रामनगर में खगोते के पास एक यात्री बस हादसा का शिकार हो गई. इस हादसे में कम से कम पन्द्रह लोगों की मौत हो गई है. कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के खगोते के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक करीब 16 लोग घायल हुए हैं. कुछ की हालत गंभीर है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक बस खगोते के पास अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई. बस रामनगर क्षेत्र से गुजर रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी. इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. कुल घायलों को एयरलिफ्ट कर जम्मू के जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. उधमपुर रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी वार्ड को अलर्ट कर दिया गया है. डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है. जिला प्रशासन ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. रामनगर के एसडीएम ने बताया कि बचाव कार्य जारी है और घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button