यूक्रेन का रूस पर बड़ा अटैक, एक भारतीय की मौत

रूस के मॉस्को क्षेत्र में हुए बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की

रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार को हुए बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भारतीय घायल हो गए। इस घटना की जानकारी भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी।

दूतावास ने बताया कि हमले के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायल भारतीय कर्मचारियों से मुलाकात की। दूतावास ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई है और स्थानीय प्रशासन व कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर घायलों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस पर किया गया यह हमला पूरी तरह जायज था। उन्होंने कहा कि रूस लगातार यूक्रेन के शहरों और नागरिक इलाकों पर हमले कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button