खास रहेगा दीपोत्सव, पहली बार जगमग होगा राम मंदिर का 70 एकड़ परिसर

दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम प्रस्तुत करने जा रही है। मंदिर के चारों दिशाओं में फैला चार किमी क्षेत्र डेढ़ लाख दीपों से आलोकित होगा। दीपोत्सव के दिन 19 अक्तूबर को ठीक 5:30 बजे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से नहा उठेगा।

इस बार का दीपोत्सव कई मायने में खास होने जा रहा है। यह पहला अवसर होगा जब भव्य राम मंदिर का पूरा 70 एकड़ परिसर जगमग होगा। मंदिर के चारों दिशाओं में फैला चार किमी क्षेत्र डेढ़ लाख दीपों से आलोकित होगा। दीपोत्सव के दिन 19 अक्तूबर को ठीक 5:30 बजे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से नहा उठेगा।
राम मंदिर ट्रस्ट ने इस बार दीपोत्सव को पहले से कहीं अधिक व्यापक स्वरूप देने का निर्णय लिया है। अभी तक दीपोत्सव राम मंदिर के गर्भगृह, दर्शनपथ तक ही सीमित रहता था। अब चूंकि 70 एकड़ का पूरा परिसर साफ-सुथरा हो चुका है। मंदिर निर्माण के पहले चरण के काम भी लगभग पूरे हो चुके हैं। कई नए प्रकल्पों का निर्माण हो चुका है। इसी के चलते दीपोत्सव का स्वरूप व्यापक करने की योजना बनी है। मंगलवार की देर शाम राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने इसको लेकर बैठक की और दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी बांटी गई।
इस भव्य उत्सव में 56 घाटों पर 26 लाख दीयों की रोशनी के साथ कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो और 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। इस बारे में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने जानकारी दी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि ‘दीपोत्सव-2025 में कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो और 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो होगा, जो देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देगा। स्वदेश निर्मित 1,100 ड्रोन आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलकियां प्रस्तुत करेंगे। 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो दर्शकों के सामने वास्तविक प्रतीत होने वाली छवियों के माध्यम से अनुभव को यादगार बनाएंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button