तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन

तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अन्नामलाई ने मंगलवार को नितिन नवीन से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा था, तभी से उन्हें मनाने की कोशिश चल रही थी। बीजेपी लगातार दावा कर रही थी कि तमिलनाडु इकाई में पूरी एकता बनी हुई है और पूर्व राज्य अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने न तो इस्तीफा दिया है और न ही कोई नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अब उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।

4 जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले चेन्नई की प्रमुख सड़कों और इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टरों पर ‘हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए’ जैसे नारे लिखे गए थे।

सौहार्दपूर्ण शर्तों पर पार्टी से अलग होने के बाद, अन्नामलाई द्वारा अपनी भविष्य की राजनीतिक योजनाओं की घोषणा करने और संभवतः एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने की उम्मीद है।

बता दें कि पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई 2020 में BJP में शामिल हुए थे और इन्होंने 2021 से 2025 तक पार्टी के तमिलनाडु अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान, वह राज्य में पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक बनकर उभरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button