अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र तिवारी पर गोपालगंज के बेलसंड गांव में धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ। गंभीर रूप से घायल विजेंद्र का पटना एम्‍स में इलाज चल रहा है।

बिहार के बेलसंड गांव में रविवार की देर शाम बाॅलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विजेंद्र का इलाज पटना एम्‍स में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, व‍िजेंद्र नाथ त‍िवारी अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी क्रम में उनपर धारदार हथ‍ियार से हमला कर दिया गया।

किसी बात को लेकर पूर्व में हुए विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। लहूलुहान विजेंद्र नाथ त‍िवारी को स्थानीय लोगों और स्वजन की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इस बीच आरोपित राजेश साह को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button