
सीएम योगी रविवार को गोरखपुर पहुंचेंगे, मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण करेंगे
कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी:मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण करेंगे, भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे। वह दो दिनों में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। घंटाघर में नगर निगम की ओर से बनाए गए शहीद बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही विरासत गलियारा में विस्थापित हुए व्यापारियों के लिए प्रस्तावित शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास भी करेंगे।
इसके बाद सीएम घंटाघर स्थित शहीद बंधु सिंह स्मारक मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ विरासत गलियारा के विस्थापित व्यापारियों के लिए प्रस्तावित शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर चले जाएंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सोमवार की सुबह सीएम जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद कुछ कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। इस दो दिवसीय दौरे पर सीएम भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी से मुलाकात भी कर सकते हैं।

