गोरखपुर को 758 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने भटहट-बांसस्थान फोरलेन समेत 24 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ₹758 करोड़ की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 11.6 किमी लंबी भटहट-बांसस्थान फोरलेन, आयुष विश्वविद्यालय के छात्रावास, नई सड़कें, पर्यटन विकास और ग्रामीण बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से पिपराइच क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, शिक्षा, पर्यटन और विकास को नई गति मिलेगी।

आयाम स्वरूप, गोरखपुर:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर को 758 करोड़ रुपये से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। बांसस्थान में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर वहां बने नए छात्रावासों का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत से तैयार पांच सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं, 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाली 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। सभी परियोजनाएं पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं।

689 करोड़ की लागत से बनी भटहट-बांसस्थान फोरलेन जनता को समर्पित

शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री बांसस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने 11.6 किलोमीटर लंबी भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण पर 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये खर्च हुए हैं। फोरलेन बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय तक आवागमन भी अधिक सुगम हो जाएगा।

आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, छात्रावासों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में बने पुरुष और महिला छात्रावास का लोकार्पण किया।

पुरुष छात्रावास का नाम ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में रखा गया है, जबकि महिला छात्रावास का नाम राप्ती छात्रावास रखा गया है।

इन पांच परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

  • भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क – लंबाई 11.6 किमी, लागत 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये
  • चकजलाल-घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग – लंबाई 4.85 किमी, लागत 3 करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये
  • हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग का निर्माण – लंबाई 2.05 किमी, लागत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये
  • पिपराइच बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण – लंबाई 0.635 किमी, लागत 2 करोड़ 30 लाख 21 हजार रुपये
  • ग्रामसभा फुलवरिया बड़ा टोला छपिया रजवाहा नहर पुल से मार्ग पर सीसी रोड निर्माण – लागत 8 लाख 29 हजार रुपये

इन 19 विकास परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

  • भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग का निर्माण – लंबाई 2 किमी, लागत 1 करोड़ 53 लाख रुपये
  • गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण – लंबाई 3.5 किमी, लागत 6 करोड़ 95 लाख 71 हजार रुपये
  • सरैया-बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण – लंबाई 13.8 किमी, लागत 38 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये
  • ग्राम सिरसिया में महादेव कुंड का पर्यटन विकास – लागत 3 करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये
  • ग्राम बूढ़ाडीह में समय माता मंदिर का पर्यटन विकास – लागत 1 करोड़ 77 लाख 37 हजार रुपये
  • ग्राम औरंगाबाद का ग्रामीण पर्यटन विकास – लागत 96 लाख 29 हजार रुपये
  • जंगल डुमरी नंबर एक से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य – लागत 61 लाख 54 हजार रुपये
  • ग्राम बनगाई टोला बंजरहा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण – लागत 23 लाख रुपये
  • जंगल धूसड़ टोला हसनगंज में सीसी रोड निर्माण – लागत 57 लाख 30 हजार रुपये
  • चरगांवा ब्लॉक में सीसी रोड निर्माण – लागत 1 करोड़ 61 लाख 44 हजार रुपये
  • खुटहन खास में सड़क लेपन कार्य – लागत 28 लाख 9 हजार रुपये
  • ग्रामसभा अहमद अली शाह के बसंतपुर टोले में पिच लेपन कार्य – लागत 32 लाख 38 हजार रुपये
  • ग्रामसभा जंगल अयोध्या प्रसाद के शिवरामपुर टोले में पिच लेपन कार्य – लागत 35 लाख 96 हजार रुपये
  • ग्रामसभा करमौरा में नहर पटरी पिच रोड का लेपन कार्य – लागत 74 लाख 18 हजार रुपये
  • ग्रामसभा जंगल एकला नंबर दो के पिपरा टोले में इंटरलॉकिंग कार्य – लागत 86 लाख रुपये
  • ग्रामसभा मौलाखोर में कैथवलिया मार्ग से काली मंदिर तक इंटरलॉकिंग – लागत 39 लाख 69 हजार रुपये
  • ग्रामसभा फुलवरिया की आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग कार्य – लागत 40 लाख 88 हजार रुपये
  • ग्रामसभा जंगल नाकिन में इंटरलॉकिंग कार्य – लागत 32 लाख 39 हजार रुपये
  • ग्रामसभा महराजगंज के देवपुर टोले में इंटरलॉकिंग कार्य – लागत 36 लाख 97 हजार रुपये

इन परियोजनाओं के पूरा होने से पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क, पर्यटन, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और आवागमन की सुविधाओं को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button