कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में कटौती, जेट फ़्यूल भी हुआ सस्ता

अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में नरमी के चलते आज जेट ईंधन यानी एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में भी 5 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। अब नई कीमत 110 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

जुलाई के पहले दिन आम लोगों को घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर तो कोई राहत नहीं मिली, लेकिन कमर्शियल उपयोगकर्ताओं (रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल आदि) के लिए अच्छी खबर है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 174 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है।

वहीं, तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और इसके दाम जस के तस बने हुए हैं।

दिल्ली में सबसे ज्यादा राहत मिली है, जहां एक सिलिंडर पर 183.50 रुपये कम खर्च करने पड़ेंगे। लखनऊ और पटना में भी यही कटौती लागू हुई है। कोलकाता में थोड़ी कम राहत (174 रुपये) दी गई है।

जेट फ्यूल यानी एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। पीटीआई के मुताबिक इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमत अब 110 रुपये प्रति लीटर है।

यह इस साल कीमतों में पहली कटौती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button