
उत्तर प्रदेश में रक्षा मंत्री राजनाथ के बेटे को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश के उपाध्यक्ष
यूपी बीजेपी ने 46 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह का नाम भी शामिल है. उनको प्रदेश में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
देश के रक्षा मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह की बीजेपी संगठन में एंट्री हो गई है. गुरुवार को लखनऊ में सदस्यता अभियान के तहत उन्हें पार्टी के ‘फर्स्ट एक्टिव मेंबर’ के तौर पर बीजेपी में शामिल किया गया. इसके लिए नीरज सिंह ने एक फॉर्म भरा और अनिवार्य शुल्क भी जमा कराया. उनको बीजेपी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है.
बता दें कि यूपी बीजेपी ने 2027 में होने वाले विधानसभा के मद्देनजर 46 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह का नाम भी शामिल है. नीरज सिंह को बीजेपी का नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज सिंह तो पहले से भी बीजेपी में हैं. वर्तमान में वह बीजेपी के महामंत्री और नोएडा से विधायक हैं. अब राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह की भी संगठन में औपराचिक एंट्री हो गई है. मतलब अब उनके दोनों बेटे अब बीजेपी में हैं.
बीजेपी का सदस्यता अभियान जून के आखिर तक चलेगा. बीजेपी के मुताबिक, कोई भी सदस्य पार्टी में तक एक्टिव माना जाता है, जब वह विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 प्राथमिक सदस्य बनाता है. ये एक्टिव मेंबर ही आगे जाकर पार्टी के अंदर संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालते हैं.

