गोरखपुर के छात्रों ने राष्ट्रीय डिजाइन चैलेंज में शानदार प्रदर्शन किया

DDU के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने राष्ट्रीय डिज़ाइन चैलेंज में IIT समेत 14 यूनिवर्सिटी को पछाड़ा

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने राष्ट्रीय डिज़ाइन चैलेंज में देशभर की शीर्ष संस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में IET के छात्र प्रज्ज्वल पांडेय और ओंकार सिंह ने प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता टीम को ₹30,000 का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इस राष्ट्रीय डिज़ाइन चैलेंज में देशभर के 10 राज्यों और 14 प्रमुख विश्वविद्यालयों की 37 टीमों को फाइनल में जगह मिली। IIT तिरुपति, KIIT, GNA और LPU जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएँ भी इस प्रतियोगिता में शामिल रही।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि IET के छात्रों ने देशभर की शीर्ष संस्थाओं के बीच प्रतिस्पर्धा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और तकनीकी कौशल का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button