डीडीयू में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा नौ नवंबर को

पहले दो नवंबर को प्रस्तावित थी परीक्षा, पुस्तक महोत्सव की वजह से टली। 11 विषयों की 36 सीटों के लिए होगी लिखित परीक्षा गोरखपुर।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा अब नौ नवंबर को होगी। बताया जा रहा है कि यह परीक्षा पहले दो नवंबर को प्रस्तावित थी। परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव को देखते हुए इसकी तिथि में बदलाव किया गया है।
डीडीयू में विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) की नियुक्ति के लिए जनवरी में विज्ञापन निकला था। उसमें से 11 विषयों में चयन की प्रक्रिया अब पूरी होने जा रही है। फार्मेसी, कृषि, विधि, कंप्यूटर साइंस, बीसीए व बैंकिंग एंड इंश्योरेंस पाठ्यक्रमों में ये नियुक्तियां की जाएंगी। इन कोर्स में शिक्षकों की नियुक्ति के बाद स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में शिक्षण व्यवस्था भी दुरुस्त हो जाएगी। इन विषयों की कुल 36 सीटों के लिए 174 अभ्यर्थियों के आवेदन अर्ह पाए गए हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि संविदा शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button