घरेलू गैस के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी

देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है और रविवार से नए रेट लागू कर दिए गए हैं. 14 किलोग्राम वाला सिलेंडर 29 रुपये बढ़ाकर 942 रुपये का कर दिया गया है.

 

शनिवार रात को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. इस बढ़ोतरी का असर देशभर में घरेलू गैस की कीमतों पर होगा.

तीन महीनों में घरेलू गैस के दाम में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले 7 मार्च को हर सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एलपीजी के दाम बढ़ने के बाद 7 जून यानी रविवार से दिल्ली में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 942 रुपये हो गई है.

विपक्षी दल कांग्रेस ने इस बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, ”महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला है. अब घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा कर दिया गया. मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, अमीर दोस्त की तिजोरी भरो.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button