
पीएम मोदी कोलकाता में हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज यानी रविवार को दुनियाभर में 2,500 स्थानों पर मनाया जा रहा है। यह 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, जिसकी थीम स्वस्थ उम्र के लिए योग रखी गई है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करती है। देश में मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
21 जून का ये दिन, पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है। और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है।
इस बार आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण हुगली नदी की लहरें रहीं, जहां 500 से अधिक पारंपरिक नौकाओं (नावों) पर सामूहिक योग का प्रदर्शन किया जाएगा। जब नदी की लहरों पर डोलती नावों पर योगी संतुलन सधा , तो इस दृश्य पूरी दुनिया को हैरान कर दिया।

