बिहार में बायोमेट्रिक सिस्टम में सेंध लगा NEET परीक्षा में बैठाए नकली परीक्षार्थी

NEET-UG री-एग्जाम के दौरान बिहार के लखीसराय सहित कई परीक्षा केंद्रों पर सॉल्वर गैंग द्वारा बायोमेट्रिक सिस्टम में सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है।

NEET-UG री-एग्जाम के दौरान बिहार के लखीसराय सहित कई परीक्षा केंद्रों पर सॉल्वर गैंग द्वारा बायोमेट्रिक सिस्टम में सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने संयुक्त कार्रवाई कर 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 9 फर्जी परीक्षार्थी और बायोमेट्रिक एजेंसी के 14 कर्मचारी शामिल हैं।

सॉल्वर गैंग ने बायोमेट्रिक सत्यापन (Verification) प्रक्रिया में तैनात कर्मचारियों से मिलीभगत की थी। इसके कारण फिंगरप्रिंट और फोटो मिसमैच होने के बावजूद फर्जी परीक्षार्थियों (Dummy candidates) को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल गया।

पकड़े गए फर्जी छात्रों में PMCH, AIIMS और BHU जैसे प्रमुख मेडिकल संस्थानों के छात्र भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button