AAP नेता कल जंतर-मंतर पर वांगचुक से मिलेंगे

जंतर-मंतर पर 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने दोनों सरकारों से बुधवार तक जवाब मांगा है

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। पार्टी विधायक संजीव झा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने लोगों से कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया।

जंतर-मंतर पर 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने दोनों सरकारों से बुधवार तक जवाब मांगा है. याचिका में वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कर जरूरी इलाज और फोर्स-फीडिंग कराने की मांग की गई है.

दिल्ली हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका (PIL) में मांग की गई है कि सोनम वांगचुक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए और उनकी जान बचाने के लिए जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. याचिका में यह भी कहा गया है कि यदि जरूरत पड़े तो उन्हें फोर्स-फीडिंग के जरिए तरल आहार, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्व दिए जाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button