पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बाद गोल्ड शेयर गिरे

हैदराबाद में एक कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री ने नागरिकों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक वर्ष तक सोना और शादियों में सोने के गहने खरीदने से बचने को कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना न ख़रीदने की अपील की है. इसके बाद सोमवार को ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

प्रमुख ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में 10% से ज़्यादा की गिरावट देखी गई है. स्काई गोल्ड के शेयर्स में सबसे ज़्यादा 12% तक की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 475 रुपये पर आ गए. सेनको के शेयर क़रीब 11% टूटकर 325.05 रुपये पर पहुंच गए, जो पिछले भाव 365.40 रुपये से कम है. कल्याण ज्वेलर्स के शेयर पिछले भाव 424.55 रुपये से क़रीब 10% गिरकर 382.10 रुपये पर आ गए. टाइटन के शेयर शुरुआती कारोबार में क़रीब 8% गिरकर 4,150.10 रुपये तक पहुंच गए.

सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 1.35% गिरकर 76,282.28 और निफ़्टी 1.23% गिरकर 23,877.80 अंक पर कारोबार कर रहा था.

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है, ऐसे में इस अपील से 800 टन की खपत घटकर 500 टन होने की आशंका है, जिससे 3 लाख करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button