
सज़ा काट रही कातिल हसीना को हत्यारे हुआ प्यार, शादी के लिए 15 दिन की मिली पैरोल
राजस्थान की जेल में बंद प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद, जो अलग-अलग हत्याओं के दोषी हैं, अब शादी कर रहे हैं। जयपुर की सांगानेर ओपन जेल में मिले इस जोड़े को शादी करने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट से 15 दिन की इमरजेंसी पैरोल मिली है।
राजस्थान की जयपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो कैदी आज शादी करने जा रहे। युवकों को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर लूटने वाली प्रिया सेठ हत्या के मामले में जयपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही है। इसी जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे हनुमान प्रसाद से प्रिया को प्यार हो गया है। अब दोनों 23 जनवरी को अलवर में ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए राजस्थान हाई कोर्ट ने दोनों को 15 दिनों की पैरोल दी है।
जयपुर की प्रिया सेठ राजस्थान की सबसे बड़ी महिला गैंगस्टर बनना चाहती थी। वैश्यावृति, ठगी, एटीएम लूट जैसी वारदातों में प्रिया सेठ शामिल रही है। प्रिया पढ़ाई करने के लिए जयपुर आई थी, लेकिन जल्द ही उसने क्राइम का रास्ता अख्तियार कर लिया। पहले रिश्तेदार का घर छोड़ा और पेइंग गेस्ट बनकर रहने लगी। फिर अमीर लड़कों से दोस्ती और शाही खर्चे के शौक में डूबती ही चली गई। अपने शौक पूरे करने के लिए उसने हनीट्रैप का सहारा लिया और अमीर लड़कों को अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाकर लूटने लगी। फिलहाल प्रिया हत्या के आरोप में 3 मई 2018 से जयपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही है।

