
बांग्लादेश लौटना चाहती है शेख हसीना, सरेंडर करने का इरादा
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस साल दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर अदालत के सामने सरेंडर करने की योजना बना रही हैं
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश वापस लौटने का एलान किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ दिसंबर के आसपास भारत में अपना निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटेंगी और कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगी।
बांग्लादेश में मौत की सजा का सामना कर रहीं और अपनी पार्टी (अवामी लीग) पर प्रतिबंध झेल रहीं शेख हसीना ने कहा कि वे अपने देश में कोर्ट के सामने खुद को सरेंडर कर यह देखना चाहती हैं कि बांग्लादेश की सरकार अपने सबसे प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ कैसा व्यवहार करती है।
दक्षिण एशियाई देश की सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहीं शेख हसीना ने कहा कि वह और उनकी अवामी लीग के सदस्य स्वेच्छा से उस देश लौटना चाहते हैं, जिसे वे दो साल पहले छोड़कर भाग गई थी। उन्हें अपनी जान का खतरा है और वापस जाने पर उन्हें गिरफ्तार या जान से मारा भी जा सकता है, लेकिन फिर भी वह अपनी पार्टी आवामी लीग को पुनर्जीवित करने के लिए वापस लौटेंगी। हसीना ने कहा कि अगर मौत आती है, तो मैं चाहती हूं कि वह मेरी अपनी जमीन पर आए, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं और जहां उनका खून बहा था।”
