
गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षकों का तबादला; नए बैच के 12 दरोगाओं को मिली पहली चौकी
गोरखपुर में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 22 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। 23 बैच के 12 नए दरोगाओं को पहली बार पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयाम स्वरूप, गोरखपुर
गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार दोपहर 12:45 बजे पुलिस लाइन से जारी आदेश के अनुसार 22 उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल अपने स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
इस तबादला सूची की खास बात यह है कि वर्ष 2023 बैच के 12 दरोगाओं को पहली बार पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ बनाया गया है।
इसी क्रम में राजेन्द्र कुमार को थाना पीपीगंज से धर्मशाला चौकी, आभाश मिश्रा को थाना सहजनवा से जंगल कौड़िया चौकी, रजनीश मिश्रा को थाना चौरीचौरा से डुमरीखास चौकी तथा अनीश सिंह को थाना पिपराइच से बैलो चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा आदित्य उपाध्याय का तबादला रहमतनगर चौकी से जंगल धूषण चौकी, आनंद उपाध्याय का थाना रामगढ़ताल से रहमतनगर चौकी, शशिकिरण सिंह का पटनाघाट चौकी से कौवाबाग चौकी तथा रजत त्रिपाठी का थाना गोरखनाथ से नथमलपुर चौकी किया गया है।
वहीं आलोक शुक्ला को बेलघाट से एयरफोर्स चौकी, अनूप सिंह को पुलिस लाइन से गजपुर चौकी, देशराज सरोज को तिवारीपुर से पादरी बाजार चौकी और पंकज कुमार को रामगढ़ताल से सूर्यविहार चौकी भेजा गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती
एसएसपी के आदेश के अनुसार आदर्श पाण्डेय को गुलरिहा से घघसरा चौकी, अंकुर सिंह को चौरीचौरा से बरही चौकी, आशुतोष कुमार वर्मा को राजघाट से चीनीमील चौकी, शालिनी पाण्डेय को कोतवाली से जाफराबाजार चौकी, जयप्रकाश त्रिपाठी को खोराबार से पटनाघाट चौकी, हरिओम सिंह को रामगढ़ताल से नौकायान चौकी तथा राजेन्द्र सिंह को बेलघाट से हरनही चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक विनोद राय और आरक्षी प्रवीण त्रिपाठी को समन सेल से स्थानांतरित कर पैरवी हाईकोर्ट, समन सेल में तैनात किया गया है।
बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से हुआ फेरबदल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, फील्ड स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

