
गोरखपुर में आज आम महोत्सव
आम की पूर्वांचल की पारंपरिक प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से 21 जून को गोरखपुर क्लब में ‘गोरखपुर मैंगो फेस्टिवल’ आयोजित होगा।
इन दिनों आम की चर्चा हर किसी की जुबान पर है। बाज़ारों से लेकर घरों तक सभी जगह आम छाए हुए हैं और चर्चा हो भी क्यूं न। लंगड़ा से लेकर दशहरी और अल्फ़ान्सों तक आम अपने सारे प्रकार से लोगों को दीवाना बना देता है। यूँही तो नहीं इसे फल का राजा कहा जाता है।
आम के महत्व को देखते हुए *गोरखपुर क्लब में 21 जून को ‘गोरखपुर मैंगो फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल की पारंपरिक आम प्रजातियों का संरक्षण और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना है* । आम के शौकीनों के लिए अच्छी खबर यह है कि यह महोत्सव पूरी तरह निःशुल्क हैं

