
अमेरिका में धर्म पूछकर भारतीय पर हुआ हमला
अमेरिका के एक मॉल में भारतीय शख्स पर चाकू से हमला किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने पीड़ित से पहले उसका धर्म पूछा था और यह भी पूछा कि वह कहां से आया है।
अमेरिका के यूटा राज्य में सैयद सोहैलुद्दीन नामक एक भारतीय नागरिक पर एक व्यक्ति ने ‘मुसलमान’ होने की बात कबूलने पर चाकू से 15 बार जानलेवा वार किए। यह घटना वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल में हुई। सोहेल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई है और उनका इलाज चल रहा ह
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच ‘हेट क्राइम’ (घृणा अपराध) के रूप में की जा रही है। हमलावर की पहचान 48 वर्षीय पीटर माइकल लार्सन के रूप में हुई है।
पुलिस के हलफनामे के मुताबिक, लार्सन ने अधिकारियों को बताया कि उसने पीड़ित को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह मुसलमान था। उसने कहा कि उसका मकसद मुसलमानों को मारना है। हमला सोमवार को वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल में हुआ, जहां पीड़ित एक कियोस्क पर काम कर रहा था। पीड़ित की पहचान सोहेल के रूप में हुई है।

