देश का गोल्ड रिजर्व पहली बार 100 अरब डॉलर पार

भारत का गोल्ड रिजर्व पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। 25.5 टन सोने की खरीद हुई है। आरबीआई की रणनीति ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। विदेशी भंडार में सोने का हिस्सा अब 14.7 फीसदी है।

भारत ने आर्थिक सुरक्षा रणनीति में नया अध्याय लिखते हुए स्वर्ण भंडार को पहली बार 100 अरब डॉलर के पार 105.53 अरब डॉलर पर पहुंचा दिया है। आरबीआई के अनुसार, हालिया खरीद के बाद इसका अनुमानित मूल्य 108.5 अरब डॉलर हो गया है। आरबीआई ने हाल में 25.45 टन सोना खरीदा, जिससे कुल भंडार बढ़कर 880.18 टन हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा बढ़कर 14.7 फीसदी पहुंच गया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के अनुसार, यह उपलब्धि न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की वित्तीय संप्रभुता और दीर्घकालिक स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
Amar Ujala
एप डाउनलोड करें
होम

कारोबार

बिज़नेस डायरी

बाजार

स्टार्टअप्स

कॉर्पोरेट

पर्सनल फाइनेंस

क्रिप्टोकरेंसी

बैंकिंग बीमा

इनकम टैक्स कैलकुलेटर

प्रॉपर्टी

एमएसएमई
Porter Layoffs
Delhi High Court
Reliance
Mahadev App
Air India
China
FTA
The Bonus Market Update
Biz Updates
Mehli Mistry
India Gold Reserve: देश का गोल्ड रिजर्व पहली बार 100 अरब डॉलर पार, 25.5 टन सोने की खरीद

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 04 Nov 2025 07:08 AM IST
सार
भारत का गोल्ड रिजर्व पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। 25.5 टन सोने की खरीद हुई है। आरबीआई की रणनीति ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। विदेशी भंडार में सोने का हिस्सा अब 14.7 फीसदी है। पढ़िए ये रिपोर्ट
बिज़नेस डायरी फटाफट: पढ़ें सभी खबरें 60s में
विज्ञापन

Record India Gold Reserve first time beyond 100 billion usd RBI Strategy over 25 tonnes gold purchased
गोल्ड रिजर्व का नया रिकॉर्ड (सांकेतिक) – फोटो : एएनआई
Follow Us
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारत ने आर्थिक सुरक्षा रणनीति में नया अध्याय लिखते हुए स्वर्ण भंडार को पहली बार 100 अरब डॉलर के पार 105.53 अरब डॉलर पर पहुंचा दिया है। आरबीआई के अनुसार, हालिया खरीद के बाद इसका अनुमानित मूल्य 108.5 अरब डॉलर हो गया है। आरबीआई ने हाल में 25.45 टन सोना खरीदा, जिससे कुल भंडार बढ़कर 880.18 टन हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा बढ़कर 14.7 फीसदी पहुंच गया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के अनुसार, यह उपलब्धि न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की वित्तीय संप्रभुता और दीर्घकालिक स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी स्ट्रैटेजिस्ट पृथ्वी सिंह ने कहा, भारत का यह कदम डॉलर-निर्भर वैश्विक व्यवस्था में आत्मनिर्भर मुद्रा सुरक्षा तंत्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। बढ़ते जोखिम के बीच यह एक फाइनेंशियल शील्ड है।
अल्पकालिक बचाव नहीं दीर्घकालिक सुरक्षा की नीति
डब्ल्यूजीसी के अनुसार, भारत कुछ वर्षों से वैश्विक केंद्रीय बैंकों के बीच अग्रणी स्वर्ण खरीदार रहा है। आरबीआई ने विदेशी मुद्रा भंडार को विविधता देने, डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए सोने पर भरोसा बढ़ाया है। यह रणनीति स्पष्ट संकेत है कि भारत की प्राथमिकता महज अल्पकालिक बाजार उतार-चढ़ाव से बचाव नहीं, बल्कि दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा और टिकाऊ मौद्रिक ढांचे का निर्माण है।
भारत की रणनीति अब पारंपरिक डॉलर-सेंट्रिक रिजर्व मॉडल के बजाय मल्टी एसेट रिजर्व फ्रेमवर्क की ओर बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button