
ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमते बढ़ी
ईरान पर ताज़ा अमेरिकी हमलों के बाद आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil) में उछाल देखा गया।
ईरान पर अमेरिका के नए हवाई हमलों का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर दिखा है। गुरुवार को कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1% की बढ़त दर्ज की गई।
ब्रेंट क्रूड 78 सेंट यानी 1% बढ़कर 78.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं WTI क्रूड 74 सेंट यानी 1.01% की तेजी के साथ 74.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।
तनाव बढ़ने से होर्मुज स्ट्रेट में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। यही वजह है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली।
CNN के मुताबिक, होर्मुज में बढ़ते तनाव के बाद कुवैत का 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा भारतीय झंडे वाला टैंकर ‘लीला वादिनार’ बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के तट से वापस लौट गया।

