
अमेरिका, इजराइल के हित में फैसले लेता है – ईरान
ईरानी पक्ष ने दावा किया है कि 'अमेरिका फर्स्ट' की नीति 'इजराइल फर्स्ट' में बदल गई
ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह नेशन फर्स्ट की बात करता है, लेकिन फैसले इजराइल के हित में लेता है।
गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका कई बार इजराइल से मिली गलत जानकारी के आधार पर फैसले करता है। उनके मुताबिक, इसी वजह से वह रणनीतिक स्तर पर गलतियां करता है और हालात का सही आकलन नहीं कर पाता। ईरान का मानना है कि अमेरिका की नाकेबंदी और सैन्य फैसले इजराइल के हितों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं।
ईरानी पक्ष ने दावा किया है कि ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति ‘इजराइल फर्स्ट’ में बदल गई, अमेरिका इजराइल की सुरक्षा और क्षेत्रीय दबदबे के लिए ईरान के खिलाफ सैन्य और आर्थिक दबाव बना रहा है।

