इजरायल और लेबनान के बीच दशकों बाद पहली बार सीधी बातचीत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस बैठक को ऐतिहासिक अवसर करार दिया। उन्होंने कहा कि दशकों की जटिलताओं के बावजूद दोनों देश शांति का ढांचा तैयार कर सकते हैं।

इजरायल और लेबनान के बीच दशकों बाद पहली बार सीधी बातचीत शुरू हुई है। यह ऐतिहासिक बैठक मंगलवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मध्यस्थता में हो रही है। दोनों देशों के राजदूत इस बैठक में शामिल हैं। यह 1993 के बाद दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता है। लेबनान की सरकार ने इस बातचीत को युद्ध समाप्त करने और क्षेत्रीय स्थिरता लाने का मौका बताया है, जबकि इजरायल की ओर से उत्तरी सीमा की सुरक्षा और हिजबुल्लाह के प्रभाव को कम करने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक का मुख्य फोकस वर्तमान संघर्ष को रोकने और लंबे समय तक शांति स्थापित करने का ढांचा तैयार करना है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस बैठक को ऐतिहासिक अवसर करार दिया। उन्होंने कहा कि दशकों की जटिलताओं के बावजूद दोनों देश शांति का ढांचा तैयार कर सकते हैं।
अमेरिका की मध्यस्थता में यह बातचीत इजरायल की उत्तरी सीमा की लंबी सुरक्षा और लेबनान को अपने क्षेत्र पर पूर्ण संप्रभुता दिलाने पर केंद्रित है। लेबनान हिजबुल्लाह को नि:शस्त्र करने और क्षेत्र से उसके प्रभाव को हटाने की दिशा में कदम उठाना चाहता है। हालांकि, हिजबुल्लाह ने इन बातचीत को व्यर्थ बताते हुए विरोध किया है और कहा कि वह किसी भी समझौते को नहीं मानेगा। लेबनान की सरकार ने युद्धविराम को पहले शर्त बनाया है, जबकि इजरायल सीमा सुरक्षा पर जोर दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button