
महान गायिका आशा भोसले का निधन
दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।
मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में गायिका ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। शनिवार को आशा भोसले की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को शोकाकुल कर दिया है। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, “मेरी माता जी आशा भोसले का आज निधन हो गया है। कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आ सकते हैं। वहीं, शाम चार बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।”
बीती शाम को आशा भोसले को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी पोती जनाई भोसले ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी दादी को चेस्ट इन्फेक्शन हुआ है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अब उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वह सात दशक से सिनेमा पर राज कर रही थीं।

