
मलेशिया और इंडोनेशिया दुनिया के पहले देश जिन्होने एआई चैटबॉट ग्रोक पर पाबंदी लगाईं
AI से बने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर बढ़ते विवाद के बीच मलेशिया ने Elon Musk के Grok चैटबॉट पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले इंडोनेशिया भी इस AI टूल को बैन कर चुका है।
Elon Musk के AI चैटबॉट Grok को लेकर वैश्विक स्तर पर बढ़ते विवाद के बीच इंडोनेशिया के बाद अब मलेशिया ने भी इस टूल पर सख्त कार्रवाई की है। मलेशिया के टेक्नोलॉजी रेगुलेटर ने रविवार को Grok AI तक देश में पहुंच अस्थायी रूप से निलंबित कर दी।
मलेशिया कम्युनिकेशंस एंड मल्टीमीडिया कमीशन (MCMC) ने बयान जारी कर कहा कि Grok का बार-बार दुरुपयोग कर महिलाओं और नाबालिगों से जुड़ी अश्लील, आपत्तिजनक और बिना सहमति के बदली गई तस्वीरें बनाई जा रही थीं। आयोग ने कहा, “इस तरह का कंटेंट न सिर्फ कानून के खिलाफ है, बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है।
रेगुलेटर के मुताबिक, X Corp और xAI को पहले भी औपचारिक नोटिस और चेतावनियां दी गई थीं, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा उपाय लागू नहीं किए गए। इसी कारण Grok पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का फैसला किया गया। मलेशिया में रविवार को जब AFP रिपोर्टर ने Grok पर कोई प्रॉम्प्ट डाला, तो AI की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
बीबीसी ने इस पर टिप्पणी के लिए ग्रोक प्लेटफ़ॉर्म से संपर्क किया है। मस्क ने पहले कहा था कि उनके प्लेटफ़ॉर्म के आलोचक “सेंसरशिप के लिए कोई भी बहाना” ढूंढ रहे हैं।

