बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगा कर ममता ने इस्तीफा देने से किया इंकार

ममता ने पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी की हार के लिए बीजेपी के साथ चुनाव आयोग को ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मुख्य विलेन है.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वो चुनाव नहीं हारी हैं इसलिए इस्तीफ़ा नहीं देंगी.

उन्होंने मंगलवार को चुनाव हारने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया. उन्होंने पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी की हार के लिए चुनाव आयोग को ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मुख्य विलेन है.

ममता बनर्जी ने कहा, ”पार्टी सदस्यों के साथ आगे की स्ट्रैटजी पर चर्चा की जाएगी. मैं अब बीजेपी के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करूंगी. मैं सड़कों पर लौटूंगी.”

वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ममता बनर्जी के इस्तीफ़ा न देने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी ने कहा है कि संवैधानिक प्रक्रिया में विश्वास करने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसी बात नहीं कर सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button