अमेरिकी सांसद ईरान जंग में सरकारी फंंडिंग के खिलाफ

सांसदों को डर है कि ईरान के खिलाफ युद्ध अमेरिकी सैन्य संसाधनों को खत्म कर रहा है और 50 अरब डॉलर तक का अतिरिक्त सरकारी फंड बर्बाद हो सकता है।

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में कई सांसद ईरान के साथ चल रहे तनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन की नीतियों और सैन्य कार्रवाई के लिए सरकारी फंडिंग के सख्त खिलाफ हैं। डेमोक्रेटिक और कुछ रिपब्लिकन सांसद, विशेष रूप से रैंड पॉल (Rand Paul), ईरान में किसी भी सैन्य कार्रवाई या हमले के लिए अतिरिक्त सरकारी धन (supplemental funding) को मंजूरी देने का विरोध कर रहे हैं।
अमेरिकी सांसद क्रिस वैन होलेन ने ईरान जंग के लिए सरकारी फंडिंग का विरोध करते हुए कहा कि वे इस पर बिल्कुल नहीं वोट करेंगे।
दरअसल अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन इस युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर की मांग करने वाला है। यह प्रस्ताव अमेरिकी सरकार के जरिए संसद (कांग्रेस) में जाएगा। सीनेटर ने कहा कि लोग यह युद्ध नहीं चाहते और इससे देश सुरक्षित भी नहीं हो रहा। इसलिए इस पर पैसा खर्च नहीं होना चाहिए।
सांसदों को डर है कि ईरान के खिलाफ युद्ध अमेरिकी सैन्य संसाधनों को खत्म कर रहा है और 50 अरब डॉलर तक का अतिरिक्त सरकारी फंड बर्बाद हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button