नासा के आर्टेमिस 2 ने सबसे लंबी दूरी का नया रिकॉर्ड बनाया

यह मिशन 1 अप्रैल को शुरू हुआ। 10 दिन के इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर नहीं उतरेंगे, बल्कि आस-पास घूमते रहेंगे।

नासा के आर्टेमिस द्वितीय मिशन ने पृथ्वी से मानव द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जा रहा ओरियन अंतरिक्ष यान चंद्रमा के सुदूर भाग के पास से गुजरते हुए पृथ्वी से लगभग दो लाख 52 हजार 752 मील की दूरी तक पहुंचा, जिससे 1970 में अपोलो 13 द्वारा बनाए गए दो लाख 48 हजार 655 मील के रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया।
नासा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि चालक दल इस समय सात घंटे के चंद्र फ्लाईबाय पर है और चंद्रमा के सुदूर भाग का अवलोकन कर रहा है। इस मिशन के चालक दल में क्रिस्टीना कोच, रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर और जेरेमी हैनसेन शामिल हैं।
आर्टेमिस द्वितीय मिशन, नासा की मानव को चंद्रमा पर वापस भेजने और भविष्य में गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण की तैयारी करने की योजना में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button