रामलला का सूर्य तिलक, अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे

राम नवमी के पावन पर्व पर राम लला का सूर्य तिलक संपन्न हो चुका है। इस खास दिन अयोध्या के राम मंदिर में सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

अयोध्या में रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से रामलला का सूर्य तिलक हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। 9 मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। पीएम मोदी ने टीवी पर सूर्य तिलक देखा। सूर्य तिलक से पहले राम मंदिर में रामलला का पंचामृत अभिषेक किया गया। रामलला को स्वर्ण जड़ित पीतांबर वस्त्र पहनाए गए। उन्हें सोने का मुकुट, हार पहनाया गया।
आज करीब 10 लाख लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं।
रामलला का सूर्य तिलक हमेशा दोपहर करीब 12 बजे किया जाता है, क्योंकि यही वह समय होता है जब सूर्य ठीक शीर्ष के पास होता है और उसकी किरणें सीधे और सबसे तेज रूप में धरती पर पड़ती हैं। इसी वजह से सूर्य की किरणें सटीक रूप से भगवान के मस्तक तक पहुंच पाती हैं। इसके पौराणिक मान्यता है कि अलावा भगवान राम का जन्म भी अभिजीत मुहूर्त में हुआ था, इसलिए दोपहर में सूर्य तिलक करने की परंपरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button