सोमवार को अमेरिका और ईरान कि पाकिस्तान में होगी बैठक

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का नया दौर सोमवार को पाकिस्तान में शुरू होने वाला है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में ईरानी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का नया दौर सोमवार को शुरू होगा। एक ईरानी अधिकारी ने CNN से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह बातचीत भी पिछली बार की तरह पाकिस्तान में होगी। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल रविवार को पाकिस्तान की राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ‘बहुत सी अच्छी चीजें हो रही हैं’ और ‘जल्द ही एक डील’ हो सकती है
अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयर एर्दोगन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की है। इस दौरान तनाव कम करने और राजनयिक समाधानों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर चर्चा हुई है।
इसी सप्ताह गुरुवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने तेहरान में ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से मुलाकात की थी।
जनरल मुनीर बुधवार को तेहरान पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने किया। इस दौरे का उद्देश्य बातचीत के संभावित अगले दौर के लिए जमीन तैयार करना था। इसके पहले 11-12 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बिना किसी समझौते के टूट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button