
दीपावली की खुशी दुगुनी घर आया नन्हा मेहमान
परिणीति चोपड़ा ने दीपावली के पावन मौके पर बेटे को जन्म दिया है. वे राघव चड्ढा से शादी के दो साल बाद मां बनी हैं. कपल ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है
परिणीति चोपड़ा ने फैंस के साथ मां बनने की खुशी जाहिर की है. एक्ट्रेस ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है. फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारे उन्हें मां बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने पति और आप नेता राघव चड्ढा के साथ सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की.
उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘हमारा बेबी ब्वॉय आखिरकार यहां हमारे साथ है. हम इस खुशी के आगे अपनी पिछली जिंदगी भूल गए हैं. दिल खुशी से भरे हुए हैं. पहले हम एक-दूसरे के साथ थे. अब हमारे पास सबकुछ है. आभार. परिणीती-राघव.’
राघव और परिणीति के घरवाले भी खुशी के मौके में शामिल हुए. परिणीति ने 25 अगस्त 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. कपल ने सोशल मीडिया पर एक केक की तस्वीर शेयर की थी, जिस पर ‘1 + 1 = 3’ के साथ नन्हे पैरों के निशान बने थे, जो नए मेहमान के स्वागत का संकेत था. एक वीडियो में गर्भवती परिणीति को पार्क में अपने पति राघव चड्ढा का हाथ पकड़कर चलते देखा गया था. दिवाली के मौके पर बेटे के जन्म से जश्न दोगुना हो गया है. कपल ने दो साल पहले शादी की थी.

