
गोरखपुर में सर्राफा लूट का पर्दाफाश, पांच लुटेरे गिरफ्तार
गोला कस्बा स्थित सर्राफा दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया।
गोरखपुर के गोला कस्बे में 27 अप्रैल 2026 को दिनदहाड़े सर्राफा दुकान से 20 ग्राम सोने के जेवर लूट के मामले में पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 18 वर्षीय बहादुर बेटी अमृता वर्मा ने अकेले लुटेरों का पीछा कर उन्हें सड़क पर पटक दिया था। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि बाकी तीन को पकड़ा गया। सभी लूटे गए जेवर बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, नगदी तथा लूटे गए चार जोड़ी जेवर बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चश्मा बेचने के बहाने गली-गली घूमकर पहले रेकी करते थे। इसके बाद बाइक की नंबर प्लेट बदलकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, ये लोग तीन दिन पहले ही देवरिया आए थे और गोला लूट कांड में पांच आरोपी शामिल थे।

